बादली। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बादली के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 117 में गोद भराई की रस्म निभाई गई। जिसमें महिलाओं ने भारतीय संस्कृति को संजोए हुए गीत गाकर गर्भवती महिला का सम्मान किया गया।
गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एजुकेटर प्रियंका ने अच्छे पोषण के प्रति गर्भवती महिला एवं ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल को लेकर कई जानकारी भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भतेरी ने दी। उन्होंने बताया कि यदि मां पोषण से भरपूर व्यंजन अपने डाइट प्लान में शामिल करती हैं तो उसका एक सफल परिणाम बच्चे को प्राप्त होता हैं। उन्होंने महिलाओं के डाइट चार्ट के बारे में बताया कि दूध व दूध से बनी चीजों का भरपूर मात्र में सेवन करे जबकि हरी पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करे। शरीर में आयरन की कमी न हो और खून की कोई भी कमी न रहे उसके लिए शुरूआती महीनों में ही आयरन की गोली खाना आरंभ कर देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिला को चुनरी देकर उन्हें तिलक लगाया और गर्भस्थ शिशु की बेहतर स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। सामाजिक कार्यकर्ता नेहा रानी ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं व बच्चों को दी जाने वाली योजनाओं से अवगत कराया व एक पौधा देकर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर भतेरी और नेहा कि बंटी, बबीता, सुनीता, प्रमीला, निर्मला, सरोज, रेखा और सुशीला सहित काफी संचया में महिाएं मौजूद रही।