झज्जर। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना काल के बाद से जीरो लगाकर दौड़ रही स्पेशल ट्रेन नियमित तौर पर पहले के नंंबर और तय समय सारिणी से चलेंगी। इससे यात्रियों का सफर सस्ता हो गया है। रेलवे ने मार्च 2020 में कोरोना के चलते ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। पैसेंजर ट्रेनों का भी अलग-अलग रूट पर दो से तीन गुणा किराया बढ़ा दिया गया था, लेकिन अब किराया लागू कर दिया है।
रेलवे ने साफ्टवेयर में पुराने किराये से संबंधित लॉक को हटा दिया गया है। पहले झज्जर से रोहतक का किराया 30 रुपये था, जो अब पहले की तरह 10 रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार से झज्जर से जींद का किराया अब 50 रुपये लिया जा रहा था, जो अब 25 रुपये प्रति सवारी कर दिया गया है। इसी प्रकार से झज्जर से रेवाड़ी का किराया 30 रुपये लिया जा रहा था, जो अब 10 रुपये कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन मास्टर रामकिशन मीणा ने बताया कि साफ्टवेयर के अनुसार ही किराया लिया जा रहा है। कोरोना कॉल में स्पेशल ट्रेनों के हिसाब से किराया लिया जाने लगा था, लेकिन अब पहले वाला साधारण किराया लागू कर दिया गया है।
स्टेशन का नाम पहले किराया अब किराया
डीघल 30 10
अस्थल बोहर 30 10
रोहतक 30 10
जुलाना 40 20
जींद 50 25
नरवाना 60 30
जाखल 70 40
सफीदों 60 30
कैथल 70 40
अंबाला छावनी 95 55
माछरौली 30 10
पाल्हावास 30 10
गोकलगढ़ 30 10
रेवाड़ी 30 10
खैरथल 50 25
अलवर 60 30
नीम का थाना 65 35
राजगढ़ 70 35
बांदीकुई 75 40
दौसा 80 45
जयपुर 100 55
अजमेर 140 80
जोधपुर 185 105
रिंगस 75 45
सीकर 95 55