फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आत्मनिर्भरता के लिए प्रशिक्षण केंद्र शुरू

Sun, 13 Sep 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। महिला सुरक्षा व जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से आत्मनिर्भर महिला अभियान के तहत पुराना नजफगढ़ रोड पर ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक आजाद सिंह मुख्य अतिथि रहे। भारती रोहिला और निशा पांचाल ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। आजाद सिंह ने कहा कि महिलाओं व लड़कियों को शिक्षा के साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण भी लेना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने घर पर रहने वाली महिलाओं से भी आगे बढ़कर हुनर सीखने और आर्थिक रूप से सक्षम बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रोशनी, हर्षी, अनीता, रितु और अंजना सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें