फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में नहीं बन रही यातायात व्यवस्था, लग रहा जाम

विज्ञापन
-फोटो 64 : दिल्ली-रोहतक रोड पर दुकानों के आगे सड$क पर खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के प्रमुख मार्गों व बाजारों में त्योहारी सीजन पर यातायात व्यवस्था लडख़ड़ाने लगी है। हालत यह है कि शहर व लाइनपार को जोड़ने वाले रेलवे ओवर ब्रिज व उसके आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग रही है। वहीं दिल्ली-रोहतक रोड के हालत भी बदहाल ही दिखती है। यहां सड़क पर बढ़े अतिक्रमण व बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से भी यातायात व्यवस्था गड़बड़ा रही है। रही सही कसर ट्रैफिक सिग्नल लाइटों के प्रॉपर तरीके से न चलने की वजह से भी हो रही है।
विज्ञापन


वाहन चालक विक्रम सिंह, रमेश कुमार, कृष्ण गर्ग, मुकेश कुमार ने कहा कि जो भी भीड़भाड़ एरिया है वहां पर नो-पार्किंग जोन में वाहनों को नहीं खड़े होने देने चाहिए और बाजारों में खरीददारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों की सुविधा को ध्यान रखते हुए भी स्थानीय प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए।
नवरात्र के बाद अब विजय दशमी के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कुछ समय बाद शादियों का सीजन भी शुरू होगा तो बाजारों में भीड़भाड़ और बढ़ेगी। ऐसे में पुलिस-प्रशासन को आमजन के समक्ष किसी तरह की कोई परेशानी न हों, इसको लेकर उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण को हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए और सार्वजनिक पार्किंग की उचित व्यवस्था करनी चाहिए ताकि बाजार में खरीददारी करने, कामकाज के लिए आने वाले लोगों को अपने वाहनों को मजबूरी में सड़क किनारे न खड़ा करना पड़े।

शहरवासी सुरेंद्र, नरेंद्र, सुभाष, राजीव, पंकज समेत कई अन्य का कहना है कि ऑटो-ई-रिक्शा चालक भी अपने वाहनों को सड़क के बीचोंबीच तक खड़ा रखते हैं ऐसे उनको लेकर भी पुलिस की ओर से उचित व्यवस्था बनानी चाहिए।
नाहरा-नाहरी मोड, रेलवे रोड मुहाना, बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन, झज्जर मोड के आसपास ऑटो-ई-रिक्शा वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। खासतौर पर बहादुगरढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन से लेकर सैक्टर-6 की पहली पुलिया मोड तक हालत ज्यादातर खराब रहती है।
उक्त एरिया में पार्किंग के अभाव में लोग मजबूरन बाजारों में वाहन खड़े करते हैं जो कि दुर्घटनाओं और जाम का भी कारण है। बाजारों में फेस्टिवल सीजन की तैयारियां भी दुकानदार कर रहे हैं और लोग भी सामान खरीद रहे हैं।
लोगों ने कहा कि ऐसे में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को पार्किंग के लिए उचित जगह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि बाजार में खरीददारी करने के लिए आने वालों को दिक्कतें न झेलनी पड़े। संवाद
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें