फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में ट्रैफिक एसएचओ ने संभाला मोर्चा

Wed, 19 Aug 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 94 : शहर में निरीक्षण करते नए टै्रफिक एसएचओ सतीश कुमार, साथ में आरएसओ रविंद्र सैनी। स्रोत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नए ट्रैफिक एसएचओ सतीश कुमार ने कार्यभार संभालते ही सक्रियता दिखाई। उन्होंने आरएसओ रविंद्र सैनी के साथ शहर के उन प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया, जहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जाम के कारणों, यातायात के दबाव और व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया। सतीश कुमार ने कहा कि जिन स्थानों पर अधिक जाम लगता है, वहां यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने शहरवासियों और वाहन चालकों से अपील की कि किसी स्थान पर अत्यधिक जाम या यातायात संबंधी समस्या होने पर तुरंत ट्रैफिक पुलिस को सूचना दें, ताकि मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया जा सके। निरीक्षण के दौरान हेड कांस्टेबल राजीव कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें