फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे छोडने वाली बुलेट का ट्रैफिक पुलिस ने काटा 45500 का चालान

विज्ञापन
-फोटो 11 : ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुलेट का किया गया चालान व कब्जे में बाइक। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने उन बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है जो मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़ते हैं और आमजन को परेशान करते हैं। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे एक बुलेट चालक का 45500 रुपये का चालान काटा। पुलिस को बुलेट चालक ने अपना नाम व पता बताने से इंकार कर दिया तो पुलिस ने बाइक को इंपाउंड करने की कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी बलवान सिंह का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहरवासियों और दुकानदारों की ओर से पुलिस को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय जैसे ही ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर निकली तो बस स्टेंड के नजदीक एक बुलेट बाइक चालक पटाखे छोड़ता हुआ पुलिस के हाथ लगा। पुलिस ने बाइक चालक को पकड़ते हुए पहले तो बाइक का 45500 रुपये का चालान किया। जब ट्रैफिक पुलिस की ओर से उक्त बाइक चालक को चालान प्रति पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो उसने अपना नाम व पता बताने के साथ-साथ हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने बाइक को इंपाउंड करने की कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई भी बाइक चालक पटाखे छोड़ता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बुलेट से पटाखे छोड़ने पर हो जाती है दुर्घटना
दरअसल, बुलेट मोटरसाइकिल से बीच राह में पटाखे छोड़ने पर कई बार दुर्घटना भी हो जाती है। इससे मोटरसाइकिल के आसपास चल रहे लोगों के शरीर को भी काफी नुकसान होता है। इस बारे में शहर के दुकानदारों द्वारा कई बार ट्रैफिक पुलिस और थाना शहर पुलिस को भी शिकायत दी गई है। लोगों की शिकायतों के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने बाजारों में पहुंचकर चेकिंग की। इस दिशा में दिल्ली-रोहतक रोड, बस स्टैंड, रेलवे रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। यहां पर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़ने वाले एक चालक पुलिस के हाथ लगा। जिसका 45500 रुपये का चालान किया गया। साथ ही मोटरसाइकिल को भी इंपाउंड किया गया है।
विज्ञापन

बलवान सिंह, ट्रैफिक एसएचओ, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें