फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर, भतीजे की मौत, चाचा घायल

Tue, 13 Dec 2016 01:17 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झज्जर-बेरी रोड पर गांव धौड़ के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसी के साथ ट्रैक्टर पर सवार उसका चाचा गंभीर रुप से घायल हो गया। दुजाना पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीन ने बताया कि झज्जर के कुतानी गांव का युवक अनिल और उसके चाचा ट्रैक्टर पर सवार होकर बवानी खेड़ा से कुतानी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


धौड़ गांव के पास एक ट्रक ने पीछे से उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर चालक अनिल की मौके पर ही मौत हो गई और उसके चाचा गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर युवक के शव को कब्जे में लिया और उसके चाचा को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घटना में घायल अनिल के चाचा के ब्यान पर ही फरार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद अनिल के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें