कलानौर मार्ग शनिवार की सुबह ढराणा मोड़ के पास एक ट्राली का हुक टूटने से ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार श्रमिक ट्रैक्टर के नीचे गिर गया और उसके नीचे दब गया। ट्रैक्टर के नीचे से दबने से श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने श्रमिक को ट्रैक्टर के नीचे से निकालने का प्रयास किया। लेकिन उस समय तक वह दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर श्रमिक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। लेकिन दोपहर बाद तक वे सामान्य अस्पताल में बैठे रहे। लेकिन शाम को उन्होंने बेरी पुलिस को ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव भागलपुरी निवासी समुंद्र पुत्र रतन सिंह मजदूरी का कार्य करत् था। शनिवार सुबह ट्रैक्टर पर सवार होकर बेरी से कलानौर की तरफ जा रहा था। जब वह ढराणा मोड के पास पहुंचे तो ट्राली का हुक निकल गया। हुक निकलने से ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से समुंद्र उसके नीचे दब गया। जिसकी मौत हो गई। जब वह ट्रैक्टर के नीचे दबा दिखाई दिया तो राहगीरों ने गाड़ियां रोक कर उसने बचाने का प्रयास किया लेकिन जब तक वे ट्रैक्टर का श्रमिक के ऊपर से उठा पाते उससे पहले ही समुंद्र ने दम तोड़ दिया।
कलानौर मार्ग पर ट्राली का हुक निकलने से एक श्रमिक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत होने की सूचना मिली थी। मृतक पिता के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। देर शाम को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
अनिल कुमार, शहर पुलिस चौकी प्रभारी, झज्जर।