फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: व्यावसायिक तौर पर हो रहा ट्रैक्टा-टैंकरों का इस्तेमाल, एक ट्रैक्टर से जोड़े जा रहे दो टैंकर

Tue, 17 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : एक टै्रक्टर से जोड़े गए दो टैंकर। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की सड़कों पर चालकों की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एक ट्रैक्टर से दो-दो टैंकरों को जोड़ा जा रहा है। बिना अनुमति के चालक ट्रैक्टर और टैंकरों का व्यवसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


कुछ ट्रैक्टर-टैंकर चालक भीड़भाड़ वाले बाजारों व मार्गों पर एक ट्रैक्टर के दो टैंकर तक जोड़कर चला रहे हैं। दिल्ली- रोहतक रोड पर हर रोज इस तरह की बात आम हो रही है मगर ट्रैफिक पुलिस की ओर से उनके खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में सर्दी के इस मौसम में आगामी कोहरे के सीजन में हादसा होने का अंदेशा भी अधिक बना रहता है।
यातायात पुलिस की ओर से बीते 15 दिनों में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के जिले में खूब चालान किए गए हैं। मगर उसके बावजूद भी काफी लोग नियमों के प्रति गंभीर नहीं हो रहे। शहर में पानी सप्लाई करने वाले कई ट्रैक्टर-टैंकर चालक यातायात नियमों की खूब अवेहलना करते हैं। यातायात पुलिस कर्मियों की मौजूदगी सड़क पर होने के बावजूद भी वे नियमों की पालना को लेकर गंभीर नहीं दिखते। राहगीर विक्रम शर्मा, रविंद्र मल्हान, सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि यातायात पुलिस को नियमों की अवहेलना करने वालों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे लेकर जागरूकता अभियान के साथ चालान काटने की कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

नियमों की अवेहलना करने वाले चालकों के काटे जा रहे चालान
यातायात थाना प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार का कहना है कि सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया गया है। जो भी वाहन चालक नियमों की अवहेलना करते हुए पाया जाता है उनके चालान भी काटे जा रहे हैं। एक साथ दो टैंकरों को जोड़कर चलने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें