फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विशेष शल्य चिकित्सा अभियान के तहत सिविल अस्पताल में पहली बार किया टोटल हिप रिप्लेसमेंट

Sun, 23 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 62: बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में मरीज का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आयुष्मान भारत योजना के तहत विशेष शल्य चिकित्सा अभियान में शनिवार को सिविल अस्पताल में पहली बार टोटल हिम रिप्लेसमेंट डॉ. कुणाल शर्मा ने ऑपरेशन किया। अभियान सिविल सर्जन डॉ. जयमाला के नेतृत्व में 17 से 22 नवंबर तक चला। सर्जिकल कैंप में बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया।
विज्ञापन

आयुष्मान नोडल अधिकारी बहादुरगढ़ डॉ. मेघा फौगाट ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. जयमाला और पीएमओ डॉ. मंजू कादियान के मार्गदर्शन में सरकार द्वारा आरक्षित सभी पैकेजों के अंतर्गत आने वाली शल्य चिकित्सा सेवाएं आयुष्मान लाभार्थियों को मुफ्त उपलब्ध करवाई गईं। इसमें कूल्हा प्रत्यारोपण, बच्चेदानी के ऑपरेशन, हर्निया, मोतियाबिंद सहित कई उन्नत सर्जरी शामिल रहीं।
ऑर्थोपेडिक विभाग में सबसे अधिक प्लेटिंग सर्जरी की गई। इनमें मरीजों की टूटी हड्डियों को सीधा कर प्लेट लगाई गई। स्त्री रोग विभाग में इमरजेंसी सिजेरियन ऑपरेशन के साथ-साथ महिलाओं की नलबंदी ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किए गए।
विज्ञापन

सप्ताह में इन डॉक्टरों ने किए ऑपरेशन
- 36 मोतियाबिंद सर्जरी डॉ. मालविका बंसल
- 14 ऑर्थोपेडिक सर्जरी डॉ. कुणाल शर्मा और डॉ. प्रवेश
- 4 गायनी सर्जरी डॉ. खुशबू और डॉ. राजकुमारी
- 1 जनरल सर्जरी डॉ. विजय अहलावत

अभियान पूरी तरह सफल रहा और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर आयुष्मान लाभार्थियों को सभी सेवाएं सरकारी अस्पतालों में आसानी से उपलब्ध कराई गई। अभियान भले ही समाप्त हो गया हो, पर भविष्य में भी हम ये सेवाएं निरंतर मरीजों को प्रदान करते रहेंगे। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कई नए सर्जिकल पैकेज जोड़े हैं, जिससे आने वाले समय में और भी उन्नत इलाज सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

- डॉ. मेघा फौगाट, आयुष्मान नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें