फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में टोरेसा का शानदार प्रदर्शन

Fri, 20 Sep 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर-01टोरेसा गर्ग।
विज्ञापन
नारनौल। राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में नारनौल की बेटी टोरेसा गर्ग का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। यह प्रतियाेगिता 14 से 17 सितंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा टोरेसा गर्ग ने अंडर-17 वर्ग में राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में फाइनल राउंड में 6 में से 5 गेम जीतकर 21 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई। इस प्रतियोगिता में टोरेसा गर्ग का पूरे हरियाणा में ओवरऑल 21 वीं रैंक रही। छात्रा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता धीरज संगीता को दिया। बाबा हरिओम गर्ग ने बताया कि टोरेसा गर्ग ने सर्वप्रथम जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 5 में से 4.5 गेम जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। नारनौल में गुरु द्रोणाचार्य स्कूल में आयोजित हुआ था। टोरेसा की दादी सुमित्रा गर्ग ने बताया कि दैनिक जीवन में शतरंज खेलने से सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें