फोटो संख्या:65-महेंद्रगढ़ में बूथ का निरीक्षण करते पुलिस पर्यवेक्षक, सामान्य पर्यवेक्षक और व्य
महेंद्रगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पर्यवेक्षक, सामान्य पर्यवेक्षक और व्यय पर्यवेक्षक ने अंतर जिला नाकों को किया चेक, संवेदनशील बूथों का निरीक्षण भी किया। पुलिस पर्यवेक्षक एआर रेड्डी, सामान्य पर्यवेक्षक सूरज कुमार, व्यय पर्यवेक्षक आशीष, पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा और सीएपीएफ कंपनियों के अधिकारियों ने बुधवार देर शाम महेंद्रगढ़ और सतनाली क्षेत्र के संवेदनशील बूथों और नाकों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कानून व्यवस्था के लिए बनाई गई रणनीति के संबंध में पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी से संबंधित सुझाव देते हुए पुलिस पर्यवेक्षक ने कहा कि चुनाव को लेकर ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी पहले से ही सतर्क रहें, ताकि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। पुलिस पर्यवेक्षक एआर रेड्डी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के प्रबंधों की जानकारी ली। चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत व सुझाव के लिए पीएसआई सुधीर के मोबाइल नंबर 9050356953 पर संपर्क किया जा सकता है।