फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आरोपियों की तलाश में रिश्तेदारों के यहां दबिशे

Tue, 04 Jun 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। गांव सुंदरहेटी में वीरवार को हुई किसान गजे सिंह की हत्या के आरोपियों का चार दिन बीत जाने पर भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की पांच टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने बावल में आरोपियों की तलाश में दबिश दी।लेकिन अभी तक पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के पुत्र द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपियों की काॅल डिटेल्स भी निकलवानी शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है।
वीरवार रात जमीनी विवाद के चलते 57 वर्षीय किसान गजे सिंह की उसके ही परिवार के लोगों ने तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय गजे सिंह पशुबाडे में सोया हुआ था। इस मामले में मृतक के बेटे मोहित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर सुंदरहेटी गांव के पूर्व सरपंच रामेहर सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें रामेहर, संजय, सूरत, दिनेश, मनोज, ओमबीर, सोमबीर, कर्मबीर,जयवीर, प्रदीप, अशोक, शकुन, सुशील पत्नी सूरत, सुनीता पत्नी संजय, निवासी सुंदरहेटी आरोपी बनाए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पांच टीमों का गठन किया गया है। सीआईए झज्जर, बेरी व मातनहेल चौकी, साइबर सैल तथा थाना साल्हावास की अलग-अलग टीम इस मामले में गठित की हुई हैं, लेकिन अभी तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें