बादली। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसडीएम रविंदग कुमार ने काॅलेज प्रांगण में होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
एसडीएम विशाल कुमार ने प्रांगण का जायजा लेने के बाद बताया कि समारोह में जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने बताया कि संभावित बरसात को देखते हुए तैयारियां की गई है। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे जिसकी फाइनल रिहर्सल भी की गई है।