फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जूस विक्रेता की दुकान से शेक के नमूने लिए

Tue, 28 May 2024 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ग्राहक की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने जूस विक्रेता के यहां पहुंचकर जूस के नमूने लिए। दुकानदार पर लाइसेंस भी नहीं मिला। नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

अनाज मंडी निवासी शिकायतकर्ता अजय सिंघला का कहना है कि उन्होंने सोमवार को बालाजी जूस की दुकानन से शाम के समय केला शेक बनवाया। उसकी क्वालिटी बेहद खराब थी। उन्होंने केला शेक दूसरा देने या फिर पैसे वापस देने की बात कही, लेकिन दुकानदार विकास ने वह शेक वापस लेने से मना कर दिया। शिकायत खाद्य आपूर्ति विभाग को दी गई। विभाग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल शुरू की तो जूस की दुकान पर अनेक खामी नजर आई। केला शेक के अलावा मौसमी जूस और अन्य शेक के सेंपल लिए गए हैं। जिन्हें लैब में भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट 15 से 20 दिनों में आएगी। इसके बाद जूस संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि उक्त जूस संचालक की शहर के अलावा दिल्ली में भी कई ब्रांच हैं। अब खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा शहर में अनेक स्थानों पर चलाई जा रही उक्त जूस संचालक की अन्य ब्रांच पर भी सेंपल लेने की कार्रवाई की जाएगी। सेंपल लेने वाली टीम में खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजेश के अलावा, मनोज और मंदीप शामिल रहे। इसके अलावा शहर में अन्य जूस की दुकान पर भी सेंपल लिए गए हैं।


वर्जन...

बालाजी शेक वाला संचालक द्वारा बिना लाइसेंस के दुकान चलाई जा रही थी। दुकानदार विकास द्वारा लाइसेंस नहीं लिया गया है। इसी के तहत विकास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही अनेक जूस के सेंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजेश कुमार, इंस्पेक्टर, खाद्य आपूर्ति विभाग।



-फोटो 59 : नाहरा-नाहरी रोड पर बालाजी शेक वाला की दुकान पर जूस का सेंपल लेते विभागीय अधिकारी।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें