-फोटो 90 : भंडारे में प्रसाद वितरित करते हुए मंदिर कमेटी से जुड़े सदस्य। स्रोत आयोजक
बहादुरगढ़। मेन बाजार स्थित शंकर मार्केट के राधा कृष्ण मंदिर में बुधवार को 21वें भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें प्रेम शर्मा, हरीश कुमार, कश्मीरी लाल, अशोक कुमार, रमेश दुआ, संदीप सलूजा, अमित दुआ, महाराज, सतीश शर्मा, सोनू पांचाल, करण सिंह, महावीर समेत अन्य ने राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद भगवान का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।