फोटो 38: सोनीपत के गोहाना में दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नागरिक। स्रोत:
गोहाना। विभिन्न संगठनों की तरफ से दीनबंधु छोटूराम को उनकी जयंती पर नमन किया गया। नागरिकों ने छोटूराम चौक में एकत्रित होकर उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। नागरिकों ने कहा कि दीनबन्धु छोटूराम किसान और मजदूरों के मसीहा थे। समारोह में डॉ. कपूर सिंह नरवाल, राजू विरमानी, अजीत सांगवान, सरपंच संदीप, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप मलिक, चौ. छोटूराम विचार मंच के अध्यक्ष प्रदीप चहल, जसबीर लठवाल और सरपंच सिकंदर ने दीनबन्धु छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।