फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री के ओएसडी को बताईं बिजली पानी की समस्या

Sat, 06 Jul 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बडखालसा बहादुरगढ़ पहुंचे और आम लोगों से बहादुरढ़ के विकास के संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन

ओएसडी समाजसेवी दिनेश कौशिक, हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर पार्षद एडवोकेट डा. नीना राठी के कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों से क्षेत्र में बहादुरगढ़ में विकास कार्यों को लेकर जहां चर्चा की। उनका यहां पहुंचने पर दिनेश कौशिक, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, दिनेश भारद्वाज, झज्जर जिला महामंत्री नरेश भारद्वाज, श्रीराम मंदिर के प्रधान अत्तर सिंह कौशिक, ओमेक्स सिटी के उप प्रधान सतीश घई, मुख्य सचिव संजीव कुमार दाधीज, उद्यमी गणपत राम शर्मा समेत कई निवासियों ने स्वागत किया। उधर समाजसेवी दिनेश कौशिक के कार्यालय सेक्टर-2 पर सीएम के ओएसडी वीरेंद्र बडखालसा के सामने लोगों ने हलके की समस्याओं का समाधान करने की जोरदार मांग रखी। इसमें उतरी बाईपास का निर्माण कार्य आरंभ करवाना, बहादुरगढ़ से झज्जर तक सड़क निर्माण, बहादुरगढ़- बेरी रोड का बनवाने के अलावा बहादुरगढ़ के सभी सेक्टरों में पीने के पानी की सही व्यवस्था कराने की मांग की। प्रापर्टी आइडी में आई त्रुटियों का स्थाई समाधान करवाने की मांग की। दिव्यांगों के लिए एकल फैमिली आइडी बनाना, सभी कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान देना एवं बहादुरगढ़ की सभी समस्याओं के बारे में विशेष रूप से अवगत कराया। ओएसडी वीरेंद्र ने बताया कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री नायब सैनी 24 घंटे लोगों की समस्याओं के समाधान में निरंतर प्रयासरत हैं। इस मौके पर रामकुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें