बेरी। पिछले दिनों दुबलधन चौक पर रोडवेज बस परिचालक व निरीक्षक के बीच हंगामे की शिकायत यूनियन के प्रधान व चालक विजय कुमार ने लिखित में झज्जर रोडवेज के महाप्रबंधक संजीव तिहाल को दी। उन्होंने रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी। अब मामले की जांच होगी।
माजरा दुबलधन से जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस वीरवार को सुबह बेरी के दुबलधन चौक पर पहुंची तो बस चेकिंग करने के लिए दादरी डिपो की फ्लाइंग पहले से मौजूद थी। टीम ने चेकिंग करने के लिए बस रुकवाया तो चालक विजय कुमार ने बस को रोक लिया। चेकिंग टीम के निरीक्षक ने परिचालक मुकेंद्र से बिल मांगा, जो उन्होंने दिखाया। सभी यात्रियों की टिकट पूरी मिलने के बाद परिचालक व निरीक्षक के बीच हंगामा हो गया। हंगामा होने के बाद चालक विजय कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और चेकिंग टीम को बेरी शहर चौकी लेकर आई।
वर्जन
माजरा दुबलधन से दिल्ली जाने वाली बस को दुबलधन चौक पर चेकिंग के दौरान निरीक्षक व परिचालक के बीच हंगामे की शिकायत चालक व परिचालक ने दी है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय में भेज दी गई। पुलिस की तरफ से मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है। मुख्यालय पर रिपोर्ट भेज दी गई है।
संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज डिपो झज्जर