फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए हर घर में शौचालय जरूरी : पूनम

Fri, 22 Nov 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
21jjrp01- झज्जर। स्वच्छता को लेकर जागरूक करती महिलाएं। स्त्रोत- प्रचार विभाग
विज्ञापन
बेरी। गांव जहाजगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सरपंच सुमन देवी ने की।
विज्ञापन

एसबीएम की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पूनम सैनी ने बताया कि आगामी 10 दिसंबर तक हमारा-शौचालय, हमारा-सम्मान थीम पर विश्व टॉयलेट दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को हर घर शौचालय बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को शौचालय निर्माण प्रक्रिया बताई, जिन घरों में शौचालय नहीं है, वे जालीदार दो गड्ढा शौचालय बनाकर एसबीएम ग्रामीण योजना के तहत 12 हजार रुपये अनुदान राशि प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय के शौचालय की उचित साफ-सफाई रखने के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि उमेद सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनु, मंजू ,अमिता, इंदुबाला, मुकेश, रोशन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें