फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज की सशक्त नारी हर जगह लहरा रही परचम

विज्ञापन
-फोटो 54 : कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत संस्था
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर-2 स्थित सेवा केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। ब्रह्माकुमारी विनीता ने कहा कि आज की सशक्त नारी हर जगह परचम लहरा रही हैं।
विज्ञापन

सभा में डॉक्टर, बिजनेस वूमेन, शिक्षिकाएं और अन्य विभिन्न प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। मुख्य वक्ता एवं सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विनीता ने कहा कि आज की नारी न केवल घर संभाल रही है बल्कि व्यावसायिक जगत में भी अपनी बुद्धिमत्ता और कर्मठता का लोहा मनवा रही है।
उन्होंने आध्यात्मिक चर्चा और प्रेरणादायी वचनों से महिलाओं की समाज निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। ब्रह्माकुमारी विनीता ने कहा कि महिलाओं में सेवाभाव, त्याग और तपस्या के गुण जन्मजात होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज बहादुरगढ़ की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी अंजलि, बीके रेणू, अमृता, दीपा और रूबी, प्रीति, ममता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें