फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीजी में प्रवेश के आवेदन का आज अंतिम मौका

Tue, 30 Jul 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कॉलेजों में एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जुलाई कर दिया गया है। पुराने शेड्यूल के अनुसार सोमवार तक मेरिट लिस्ट जारी होनी थी लेकिन अंतिम तिथि बढ़ाने से विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग भी 30 जुलाई तक चलेगी।राजकीय नेहरू कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर की विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं की 370 सीटों के लिए अब तक 595 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें एमए अंग्रेजी के 88, एमए हिंदी के 76, एमए मनोविज्ञान के 51, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार के 33, एमए भूगोल के 81, एमकॉम के 84, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान के 96 और एमएससी गणित के 86 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नेहरू कॉलेज में एमए अंग्रेजी की 30, एमए हिंदी की 30, एमए मनोविज्ञान की 40, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार की 30, एमए भूगोल की 40, एमकॉम की 120, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 40 और एमएससी गणित की 40 सीटें हैं।

दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन 31 जुलाई तक होगी।
बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग मंगलवार तक चलेगी। नए आवेदन भी 30 जुलाई तक किए जा सकते हैं। नेहरू कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की 1200 सीटों में से 615 भर चुकी हैं जबकि 585 खाली हैं। इनमें बीए की 125, बीएससी फिजिकल साइंस की 256, बीएससी लाइफ साइंस की 37, बीएससी गणित की 21, बीकॉम की 103, बीसीए की 4 और बीबीए की 39 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें