फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण के लिहाज से राहत भरा रहा जुलाई का महीना

Tue, 30 Jul 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जुलाई का महीना क्षेत्रवासियों के लिए प्रदूषण के लिहाज से राहत भरा रहा। पूरे महीने में प्रदूषण का स्तर केवल दो ही दिन येलो जोन में रहा। इससे क्षेत्रवासियों ने साफ ऑक्सीजन मिली। हालांकि पूरे महीने में उमस भरी गर्मी से सामना करना पड़ा। इससे लोग काफी परेशान रहे। सोमवार को भी एक्यूआई हरे रंग में महज 65 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो अभी लोगों को साफ हवा मिलती रहेगी। तीन दिन तक तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

दिल्ली के नजदीक होने के कारण बहादुरगढ़ की हवा बेहद खराब श्रेणी में रहती है, लेकिन जुलाई महीने की शुरूआत से ही हवा काफी साफ है। एक्यूआई केवल दो बार ही पीले रंग में पहुंचा है। अन्यथा हरे रंग में दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह के समय ही तेज धूप निकल आई थी। इससे दिन भर लोग परेशान रहे। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तर-बतर रहे।



इसलिए बढ़ता है प्रदूषण

पीएम 2.5 में बढ़ोतरी की वजह सड़कों पर उड़ने वाली धूल है। शहर में इस धूल को खत्म करने के लिए अब तक कोई प्रभावी योजना नहीं बनी है, जबकि ये लोगों के स्वास्यि के लिए बेहद नुकसानदायक है। कंस्ट्रक्शन तो धूल उड़ने की वजह है ही, साथ ही सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खुदाई और फिर मिट्टी को जहां का तहां छोड़ देने की प्रवृत्ति की वजह से पीएम 2.5 की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसे खत्म करने के लिए जरूरी है कि सिविक एजेंसियां योजनाबद्ध तरीके से काम करें। निर्माणस्थलों को खुला न रखा जाए और जहां भी धूल, मिट्टी और निर्माण सामग्री पड़ी हो, उसे तुरंत सड़कों से हटा लिया जाए। सड़कों पर गाड़ियों की चलने की वलह से ही ये धूल उड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तारीख
एक्यूआई

1 जुलाई

98

2 जुलाई

106

3 जुलाई

99

4 जुलाई

92

5 जुलाई

66

6 जुलाई

56

7 जुलाई

50

8 जुलाई

70

9 जुलाई

61

10 जुलाई
85

11 जुलाई

95

12 जुलाई

86

13 जुलाई

77

14 जुलाई

75

15 जुलाई

106

29 जुलाई तक एक्यूआई हरे रंग में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें