फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोधन को बचाने के लिए इसकी उपयोगिता को बढ़ाना होगा: धनखड़

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबो​धित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़।स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
झज्जर।भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को मातनहेल स्थित दादा मथुरापुरी गोशाला मातनहेल के वार्षिक समारोह में भागीदारी करते हुए आमजन को गोमाता की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मिली कलम की ताकत की बदौलत देश का सबसे कठोर गो संरक्षण एवं गो संवर्धन कानून बनवाया। गोशालाओं का बजट कई गुणा बढ़ाया। पूरे देश में गोमाता की रक्षा के लिए बनाए गए कठोर कानून की प्रशंसा हुई। इसका श्रेय क्षेत्र की समस्त जनता जर्नादन को है।
धनखड़ ने कहा कि गोशाला जैसे पवित्र स्थान आकर खुद को धन्य समझते हैं। धनखड़ ने गो सेवा आयोग की ओर से 16 लाख 77 हजार 750 रुपये की धनराशि का चेक प्रबंधन समिति को सौंपा ।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि हमें गोधन को बचाने के लिए इसकी उपयोगिता को बढ़ाना होगा। ब्राजील में 20 करोड़ गाय है, जिनमें 17 करोड़ भारतीय नस्ल की हैं। हमें गायों के नस्ल सुधार पर जोर देना होगा। उन्होंने इस्राइल का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां कई प्रकार से गाय की डेयरियों को विकसित किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से नस्ल में सुधार,अच्छी क्वालिटी का चारा और नई तकनीकों का इस्तेमाल शामिल है। ऐसे में इस्राइल का नमूना हमारे लिए कारगर साबित हो सकता है। हम यह कार्य यहां पर भी बहुत अच्छे तरीके से कर सकते हैं।
जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा सरकार आने से पहले गो सेवा आयोग का बजट मात्र 50 लाख रुपये था। प्रदेश के पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी ओमप्रकाश धनखड़ को मिलते ही देश का सर्वश्रेष्ठ गो सुरक्षा का कानून बनाया और सेवा सेवा का बजट भी बढ़ाकर 40 करोड़ कर दिया था। आज यह बजट बढ़कर 400 करोड़ से अधिक हो गया है। इसी माह में प्रदेशभर की गोशालाओं के लिए लगभग 33 करोड़ रूपये धनराशि वितरित की जा रही है। जिला झज्जर की गोशालाओं को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि जारी की रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पार्षद संजय, गोशाला प्रधान उदयभान उर्फ मुन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें