फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छह करोड़ के टेंडर का इंतजार छोड़ सेक्टरवासियों ने खुद भरे सड़क के गड्ढे

विज्ञापन
फोटो-62: फोटो-सेक्टर दो के गड्‌ढे भरते आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-2 की बदहाल सड़कों से परेशान निवासियों ने नगर परिषद का इंतजार करने के बजाय खुद ही गड्ढे भरने शुरू कर दिए हैं। बारिश के बाद सड़कों पर गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने श्रमदान कर सड़कों को अस्थायी रूप से समतल करने की पहल की।
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक आरडब्ल्यूए प्रधान रामफल दलाल, नरेश तहलान खंजानी और रामधन सिंह दलाल ने कस्सी और तसलों की मदद से गड्ढों में निर्माण सामग्री डाली। उन्होंने कई स्थानों पर सड़क की मरम्मत की। शेष कार्य रविवार शाम और सोमवार तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर की सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए करीब छह करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। फिलहाल वित्तीय बोली की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और निर्माण कार्य शुरू होने में समय लग सकता है। इसी बीच लोगों को परेशानी से बचाने के लिए आरडब्ल्यूए ने खुद अस्थायी राहत देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला में बताया कि सेक्टर 2 की सड़कों की विशेष मरम्मत का टेंडर खुल गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों को बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो-62: फोटो-सेक्टर दो के गड्ढे भरते आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें