फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में पहुंचा टिड्डी दल, झज्जर में विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र और महेंद्रगढ़ जिले में पहुंचे टिड्डी दलों का लेकर झज्जर का प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी सतर्क दिखाई दिए। महेंद्रगढ़ क्षेत्र से मातनहेल खंड व रेवाड़ी क्षेत्र से साल्हावास खंड के गांवों से होते हुए टिड्डी दल प्रवेश कर सकता है। विभाग के अधिकारियों मानें तो शुक्रवार की शाम तक टिड्डी दल झज्जर में प्रवेश नहीं कर सकता है। शनिवार की सुबह दल झज्जर की तरफ पहुंच सकता है। अगर हवा का रुख बदला तो यह दल वापस राजस्थान का रुख कर सकता है। पहले भी एक दो बार ऐसी स्थिति बनी है।
विज्ञापन

विभाग ने ये की है तैयारी
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से साल्हावास व मातनहेल खंडों में 14 ट्रैक्टर माउंटेड पंप अलर्ट पर रखे हैं। जबकि छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी अलर्ट पर हैं। जबकि विभाग के कर्मचारियों और अधिकारी भी अपने अपने क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
27 जून को आया था टिड्डी दल
27 जून जिला के जिला के करीब 14 गांवों में टिड्डी दल आया था। लेकिन तीन गांवों में टिड्डी दल का कुछ समय के लिए ठहराव रहा। जिसके कारण किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। सबसे ज्यादा नुकसान कपास की फसल को हुआ है। जबकि बाजरा व ज्वार की फसल में नुकसान कपास की अपेक्षा कम था। उस दिन जाटूसाना ब्लॉक के बेरली व गुडियानी गांव से झज्जर जिले में टिड्डी दल ने प्रवेश किया और उसके बाद गांव तूंबाहेड़ी, बाबेपुर, पटासनी, नंगला, छप्पार, खुड्डन, माछरौली, भटेड़ा, अमादलपुर, जाहिदपुर, दादरी तोए, याकूबपुर से सौंधी व बाढ़सा होते हुए गुरुग्राम जिले में प्रवेश कर गया था। जिले में टिड्डी के प्रकोप की स्थिति में खेतों में टिन के डिब्बों, थालियों व ढोल बजाकर शोर किया गया। जिससे टिड्डी खेतों में ज्यादा देर तक नहीं रुक पाई। जिले में तूंबाहेड़ी, छप्पार व जाहिदपुर गांव के खेतों में कुछ देर के लिए ठहराव हुआ। जिसके चलते मौके पर ही प्रशासन टीम द्वारा स्प्रे करते हुए टिड्डियों को भगाया गया।
विज्ञापन

वर्जन
जिला प्रशासन व विभाग पूरी तरह से सतर्क है। सभी इंतजाम पुख्ता किए हुए हैं। जिला के किसान भी जागरूक हैं। फिलहाल रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ क्षेत्र में टिड्डी दल की मौजूदगी है।
विज्ञापन

- डा. इंद्र सिंह, डीडीए, कृषि व किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें