फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंद्रा कॉलोनी में चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। इन्द्रा कॉलोनी में कंबल ओढ़कर आए तीन चोरों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें गांव करतारपुरा के कृष्ण, दर्शन व सुमित शामिल हैं। आरोपियों ने आठ फरवरी की रात घर में घुसकर एलईडी, सोने की एक चैन, अंगूठी व अन्य गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी रोहतक निवासी रामनाथ ने नौ फरवरी को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया, वह और उनका भाई ड्यूटी पर चले गए जबकि परिवार बिहार शादी में गया हुआ था। सुबह ड्यूटी से लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें दो युवक चोरी के बाद कंबल ओढ़कर जाते दिखे। पुलिस आरोपियों को पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी ताकि चोरी का सामान बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें