फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छंगा अखाड़े के तीन पहलवानों ने महाराष्ट्र में जीते पदक

विज्ञापन
विजेता पहलवानों का स्वागत करते कोच हवा सिंह व अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के झज्जर रोड स्थित छंगा अखाड़े के तीन पहलवानों ने पुणे में आयोजित सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में तीन पदक जीतकर अखाड़े व हरियाणा का नाम रोशन किया है। अखाड़े के भूरू पहलवान ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें अखाड़े के विजय रभड़ा ने 65 किलो भार वर्ग में रजत पदक, मोहित पहलवान ने 70 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक तथा हितेश मांडोठी ने 57 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। पदक विजेता पहलवानों का छंगा अखाड़े में स्वागत व सम्मान किया गया। नवनीत कोच, सूबे दलाल, पोनी टांडाहेड़ी, मास्टर राजेश, महेंद्र टांडाहेड़ी, कुलदीप, रणबीर सहित कई खेल प्रेमियों ने पदक विजेता पहलवानों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें