संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। सामान्य बस अड्डा में दूसरे चरण के करीब तीन हजार हैप्पी कार्ड वितरित किए हैं। जिले के साढ़े 17 हजार लोगों के हैप्पी कार्ड आए हैं। जिले में डेढ़ वर्ष बाद नए हैप्पी कार्ड आए हैं। पहले चरण में अगस्त-सितंबर में साढ़े 29 हजार हैप्पी कार्ड आए थे।
पहले चरण में आए कार्डों को वितरित किया जा चुका था। वहीं, अब मार्च के अंतिम सप्ताह में दूसरे चरण में आए 17 हजार हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। कार्डधारक हर साल एक हजार किलोमीटर तक रोडवेज बस में निशुल्क सफर कर सकते हैं।
बीपीएल कार्ड एवं प्रति वर्ष एक लाख रुपये से कम आय वाले लोगों के हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। मार्च में आए कार्ड के लिए ओटीपी आने लगे हैं। अब जिन लोगों के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जा रहे हैं वे कार्ड लेने आ रहे हैं।
एक वर्ष के बाद होंगे रिचार्ज
हैप्पी कार्ड को एक वर्ष पूरा होने के बाद रिचार्ज किया जाएगा। इससे कार्डधारक को अगले वर्ष भी एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर का मौका मिलेगा। पिछले बार आए कार्ड रिचार्ज हुए हैं।
वर्जन
हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। जिन कार्डधारकों के पास ओटीपी गए है वे कार्ड लेने पहुंच रहे हैं। करीबन डेढ़ वर्ष में साढ़े 29 हजार हैप्पी कार्ड आए थे। उनका वितरित किया जा चुका है। -अनीत यादव, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग, झज्जर।