फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर के तीन खिलाड़ियों ने जिमनास्टिक में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
08jjrp05- झज्जर। जिमना​स्टिक में कांस्य पदक विजेता हरियाणा के पांचों ​खिलाड़ी। स्रोत- परिवार - फोटो : samba news
विज्ञापन
झज्जर। शहर के पालिका बाजार क्षेत्र निवासी आशु ने रिद्धमिक जिमनास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है। वहीं आर्य नगर निवासी वर्षा और पुरानी तहसील रोड निवासी सुप्रिया ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन

झज्जर के तीन खिलाड़ी शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में जिमनास्टिक का अभ्यास करते हैं। आशु के पिता महेंद्र की मोबाइल की दुकान और उनकी माता कविता गृहणी हैं। महाराष्ट्र के पुणे में दो से पांच फरवरी तक रिद्धमिक जिमनास्टिक नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
इसमें अलग-अलग प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। झज्जर के अलावा रोहतक से दो खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पांचों खिलाड़ियों ने रिद्धमिक जिमनास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

बेटी के कांस्य जीतने पर खुशी
आशु के पिता महेंद्र ने बताया कि बेटी के कांस्य पदक जीतने पर परिवार में खुशी है। आशु का शुरू से ही खेलों का सपना रहा है और जिमनास्टिक के खेल को चुना। आशु अब तक अलग-अलग कई प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा आशु ने खेल महाकुंभ में रजत पदक अपने नाम किया है। आशु पिछले सात से आठ वर्ष से शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में जिमनास्टिक का अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें