बादली। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर बादली टोल पर शराब के नशे में एक महिला सहित तीन युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की है। पुलिसकर्मी की शिकायत पर थाना बादली में मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार ईएएसआई जोगेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि केएमपी पर शराब के नशे में एक महिला और दो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान वर्दी फाड़ दी गई। झगड़े के बाद दोनों युवक गाड़ी से भाग गए, जबकि महिला अपनी स्कूटी से भाग गई। पुलिसकर्मी की शिकायत पर महिला सहित दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिसकर्मी जोगिंदर ने बताया कि महिला और दोनों युवक शराब के नशे में थे। गाड़ी के नंबरों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद