फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के निर्माण में रोड़ा बनी हाईटेंशन लाइन हटाई, छह माह में निर्माण कार्य होगा पूरा

विज्ञापन
सिलानी गांव से होकर गुजरती हाईंटेशन तार को ट्रैक्टर व मशीनों की सहायता से ऊंची करते हुए कर्मचारी - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। नेशनल हाईवे 352 पर सिलानी गांव में बनने वाले ऊपरगामी पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण की राह में रोड़ा बनी हाईटेंशन लाइन को ऊपर उठाने का कार्य शुरू हो गया है। सिलानी गांव के पास हाइटेंशन तारों कों हटाने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से पुल का निर्माण कार्य आगामी छह माह में पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिलानी गांव के पास पुल का निर्माण कार्य करीब डेढ़ साल का हुआ था। यहां पर कई सड़क दुर्घटनाओं में अनेक लोगों व पशुओं की जान जा चुकी है। पिछले दिनों हाईवे अथॉरिटी और झाड़ली पावर प्लांट के बीच हाईटेंशन तार को पुल की सड़क के दोनों ओर पिलर देकर लाइन को ऊंचा उठानें की दिशा में सहमति बन गई थी लेकिन गांव का एक किसान मुआवजे राशि को लेकर कोर्ट चला गया था जिससे पुल के निर्माण कार्य खटाई में पड़ गया था लेकिन अब काफी दिनों के बाद नेशनल हाईवे 352 के पुल के ऊपर से हाईटेंशन तार को गुजारने के लिए पुल के दोनों और बड़े खंभे बना कर लाइन को ऊंचा उठाने का काम शुरू का दिया है। इंजीनियरों की ओर से इतनी ऊंचाई रखी गई है जिससें की पुल के नीचे से गुजरने वाले वाहन हाईटेंशन के करंट की चपेट में न आने पाए।
- विधानसभा चुनाव में मतदान का कर दिया था बहिष्कार
विधानसभा चुनाव 2014 में भी सिलानी के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया दिया था क्योंकि गांव के ही कई लोग वाहनों की चपेट में आने से काल के ग्रास में समा गए थे। वही गांव के पशु की वाहनों की चपेट की आने से उनकी मौत हो गई थी। इसीलिए विधानसभा चुनाव का ग्रामीणों ने विरोध कर अपना रोष व्यक्त किया था
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
हाईटेंशन लाइन को ऊपर उठाने का कार्य लगभग पूरा कर दिया गया है। छह महीने में पुल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
- राजेश गुप्ता, मैनेजर, नेशनल हाईवे अथॉरिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें