झज्जर। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई है। इनमें से 8 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं और चार को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिले मेें रिकवरी रेट का आंकड़ा 98.23 प्रतिशत है।
कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18 हजार 812 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे, जिनमें से 18 हजार 480 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीमों के तरफ से जिले में अब तक 535136 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 5 लाख 14 हजार 55 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। फिलहाल 19 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में मृत्यु दर के आंकड़े को देखा जाए तो अब तक 1.70 प्रतिशत है।
डीसी श्याम लाल पूनिया का कहना है कि अच्छी बात यह है कि वैक्सीनेशन को लेकर अब लोग जागरूक हो गए हैं। कोरोना नियमों का पालन करते हुए संक्रमण से बचाव में सहभागी बन रहे हैं। सभी के सहयोग से ही कोरोना संक्रमण चक्र पर अंकुश लगाया जा सकता है।