14jjrp14- राजकीय कॉलेज दुजाना के खिलाड़ी। स्रोत-कॉलेज
बेरी। दयानंद एंग्लो वैदिक महाविद्यालय जालंधर में 16 से 20 मार्च तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजकीय महाविद्यालय दुजाना से प्रियांशु चौहान 87 किलोग्राम भारवर्ग से नीचे व सूर्यनारायण वीके 87 किलोग्राम भारवर्ग से ऊपर की कैटेगरी में भाग लेंगे। दोनों खिलाड़ियों का महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की तरफ से टूर्नामेंट के लिए चयन किया गया। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजय जून, डॉ. अनिल, डॉ. सीमा कुंडू, डॉ. सुनीता, नसीब सिंह, जितेंद्र सिंह, डॉ. अनिता व सभी स्टॉफ सदस्यों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले एमडीयू में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ी गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। 2 से 12 मार्च तक एमडीयू में आयोजित कैंप में दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।