बहादुरगढ़। सब्जी मंडी में शनिवार को दोपहर में बिहार के जिले मुजफ्फरनगर स्थित छतरी फनास निवासी धर्मेंद्र को तीन युवकों ने रूमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया और मोबाइल व सोने का लॉकेट लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। धर्मेंद्र शनिवार को करीब दो बजे गेट नंबर एक के बाहर खाना लेने के लिए गया था। आढ़ती सुनील निवासी जटवाड़ा मोहल्ला ने बताया कि इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और वारदाता को अंजाम दिया। धर्मेंद्र ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक आरोपी का मोबाइल और कान की बाली उसके हाथ लग गई। मगर आरोपी फरार हो गया।