फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज में बीए की हर सीट के लिए आए तीन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वीरवार रात 12 बजे खत्म हो गई। अब कोई भी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकेगा। अब 30 सितंबर तक आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। फिर एक अक्टूबर को पहली मेरिट लिस्ट लगेगी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करते रहें। अगर उनके आवेदन में कोई आपत्ति लगी है तो 48 घंटे के अंदर उसे दूर कर दें, अन्यथा उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। बीए कोर्स के लिए राजकीय कॉलेज में करीब तीन गुणा आवेदन आए हैं। ऐसे में यहां पर मेरिट लिस्ट काफी ऊंची जाने वाली है।
विज्ञापन

कोर्स वाइज सीटों व आवेदनों का ब्योरा
राजकीय कॉलेज
कोर्स सीट आवेदन
बीए 320 975
बीए शाम 360 208
बीएससी नॉन मेडिकल 120 155
बीएससी मेडिकल 60 72
बीकॉम 120 129
बीकॉम आनर्स 60 46
बीसीए 60 110
बीबीए 40 67
राजकीय महिला कॉलेज
कोर्स आवेदन
बीए 356
बीकॉम 78
बीएससी मेडिकल 71
बीएससी नॉन मेडिकल 61
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें