फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में साढ़े तीन लाख रुपए की लूट: तीन लुटेरों ने आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर दिया वारदात को अंजाम

Sat, 11 Nov 2023 10:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ में तीन बाइक सवारों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित एटीएम मशीन कैश डालकर अपने घर वापस लौट रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में एटीएम मशीन में कैश डालने के बाद वापस अपने घर आ रहे एक व्यक्ति से बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए। आरोपियों ने व्यक्ति की स्कूटी के आगे अड़ाकर आंखों में लाल पाउडर डाल कर वारदात को अंजाम दिया। थाना शहर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है। अभी लुटेरों का सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन


दो आरोपियों ने हेलमेट और तीसरे ने बांध रखा था मुंह पर कपड़ा
पुलिस को दी शिकायत में धर्मपुरा निवासी प्रदीप मोगिया ने बताया कि मैनें छोटुराम नगर लाईनपार बहादुरगढ़ में हिटैची कंपनी का एटीएम ले रखा है। मैं एक्सिस बैंक से कैश लेकर अपने एटीएम मशीन में डाल देता हूं। जिसकी एवज में प्रति ट्रांजिक्शन मुझे 7-10 रुपये के बीच में कमीशन मिल जाता है।10 नवंबर को 12 बजे दिन के समय मैं एक्सिस बैंक से 8,42,900 रुपए लेकर अपने एटीएम छोटुराम नगर में पहुंचा था। मैं एटीएम मशीन में कैश डालता रहा। 

मशीन में साढ़े 3 लाख रुपए नहीं डाले जा सके। यह कैश मैंने अपनी स्कूटी  की डिग्गी में रख लिया और अपने घर धर्मपुरा की ओर चल दिया। प्रदीप ने बताया कि जब वह एमआईई पार्ट ए में पहुँचा तो पीछे से एक मोटर साईकिल आकर रूकी, उस पर तीन युवक सवार थे। जिनमे से दो ने हेलमेट पहन रखा था और एक ने अपना मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। प्रदीप के मुताबिक, आरोपियों ने मोटरसाईकिल को उसकी स्कूटी  के आगे अड़ा दी और मोटोसाइकिल से एक युवक उतरा। उसने आंखों में लाल मिर्च पाऊडर मारा और दूसरे युवक ने मेरे साथ मारपीट की। इसी दौरान उन्होंने मेरी स्कूटी से साढ़े तीन लाख रुपए लूटकर भाग गए।  
विज्ञापन


उसने पुलिस को 112 नंबर पर सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू की। प्रदीप ने बताया कि आंखो में लाल मिर्च पाउडर पड़ने के बाद वह कुछ नहीं देख सका।  थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें