फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी पुलिस कर्मी की हत्या

विज्ञापन
-फोटो 9 : दोहरे हत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
दो दिन पहले लाइनपार क्षेत्र में मुंगेशपुर ड्रेन पर एक पुलिसकर्मी व उसके पड़ोसी की गोली मारकर हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए मुख्य आरोपी ने दो लाख की सुपारी दी थी। इस मामले के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीती चार मई को हुई दोहरी हत्या की वारदात का खुलासा हो गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने योजना बनाकर साजिश के अनुसार दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। बुधवार को थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ के प्रांगण में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राहुल देव ने वत्स कॉलोनी लाइनपार बहादुरगढ़ निवासी दो व्यक्तियों की हत्या की वारदात के षड्यंत्र का खुलासा किया। संदीप कुमार निवासी वत्स कॉलोनी लाइनपार बहादुरगढ़ ने शिकायत दी थी कि उसका भाई मनोज कुमार जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत था, उनका पड़ोसी रमेश कुमार दोनों चार मई को सुबह करीब 7:00 बजे घूमने के लिए मुंगेशपुर ड्रेन पर गए थे। जो कुछ ही समय बाद उसके भाई मनोज ने फोन करके गोली लगने की सूचना दी थी। जिस पर वह अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचा। जहां रमेश के सिर में गोली लगी थी तथा कुछ ही दूरी पर मनोज भी घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग चार टीमों का गठन किया। थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ की टीम द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में दोहरी हत्या के पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया। आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत पूर्व योजना के अनुसार हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान रणबीर उर्फ फौजी निवासी वत्स कॉलोनी लाइनपार बहादुरगढ़, पवन निवासी गांव जोली जिला सोनीपत हाल किराएदार फ्रेंड्स कॉलोनी लाइनपार बहादुरगढ़ तथा तेजपाल उर्फ धूणी निवासी रघुवीर नगर नई कॉलोनी दिल्ली हाल किराएदार फ्रेंड्स कॉलोनी लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पवन व तेजपाल पेंटर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आपसी घरेलू विवाद और अवैध संबंधों के संदेह के चलते आरोपी रणबीर उर्फ फौजी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर किए गए षड्यंत्र के तहत योजना बनाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें