फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए गर्भवती की हत्या करने का आरोप, तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के लाल खानिया मोहल्ले में वीरवार को ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गर्भवती की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। साथ ही गर्भवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने भी घटना के संबंध में सबूत जुटाए हैं। उधर, मृतका के पिता की ओर से पति, सास और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद गर्भवती के शव को मायका पक्ष के लोगों को सौंप दिया। वह 6 माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

पुलिस को मायका पक्ष के लोगों ने दी शिकायत में कहा है कि रोहतक के सुंडाना गांव निवासी मीनाक्षी की शादी पिछले साल छह दिसंबर 2020 को लाल खानियां मोहल्ला निवासी तेजपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने के बाद भी उन्होंने उत्पीड़न जारी रखा। मायके वालों का आरोप है कि मीनाक्षी को घर से दहेज लाने के लिए कहा जा रहा था। ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है। मृतका के पिता ने बताया कि वीरवार को पुलिस ने उन्हें मीनाक्षी की मौत की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद घर वाले मौके पर पहुंच गए थे। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति तेजपाल सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शहर के लाल खानिया मोहल्ले में विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर सामान्य अस्पताल भेजा, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को मायका पक्ष के लोगों को सौंप दिया गया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें