फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोली मारने के मामले में तीन आरोपी काबू

Thu, 14 Nov 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : तीन आरोपी सीआईए-1 पुलिस की पकड़ में। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पांच दिन पहले लड़ाई झगड़े की रंजिश रखते हुए एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में सीआई ए-वन पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन अवैध पिस्तौल, वारदात में प्रयोग गाड़ी व मोटरसाइकिल भी बरामद की है। सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि फतेह सिंह निवासी जटिया मोहल्ला ने शिकायत दी थी कि 8 नवंबर की रात को वह अपने परिवार सहित अपने घर में सोया था। तभी मकान के बाहर से उसे आवाज आई। वह और उनकी पत्नी गली में आए तो देखा कि वहां पर साहिल, जतिन, विपिन और उसके अन्य साथी खड़े हैं। साहिल के हाथ में पिस्तौल थी। उन्होंने साहिल से पूछा कि क्या बात है तभी साहिल के दोस्तों ने उसके कहने पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फायर किए और मौके से फरार हो गए।
सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जतिन, विपिन व साहिल निवासी बोम्बे वाली गली बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया। साहिल पर पहले भी अवैध हथियार रखने व नशीले पदार्थों के संबंध में कई मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपियों का पुलिस रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें