झज्जर में साइबर थाना झज्जर की पुलिस टीम ने घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर टास्क पूरा करने के नाम पर विद्यार्थी के साथ साइबर फ्रॉड करने के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। थाना प्रबंधक साइबर झज्जर निरीक्षक अजय ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि 10 जनवरी को उसके पास व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज आया कि आप घर बैठकर काम करके पैसे कमा सकती हो, जिस पर लड़की को टेलीग्राम के एक ग्रुप पर जोड़ दिया गया।
इससे लड़की ने उनके कहे अनुसार अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इस तरह से लड़की के साथ करीब 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों को थाना साइबर झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही विनोद कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवदीप निवासी कणवाई, महिपाल निवासी देव राठी, राहुल निवासी घिरडोदा तीनो आरोपी निवासी राजस्थान के तौर पर की गई। उनको अदालत झज्जर में पेश करके उन्हें माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसमें अभी कार्रवाई जारी है अन्य आरोपियों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस कि आमजन से अपील कि वे किसी भी अज्ञात नंबर से आने वाले कॉल को रिसीव ना करें और ना ही उन्हें अपने बैंक से संबंधित कोई जानकारी दें। अगर उनके साथ किसी प्रकार का कोई साइबर फ्रॉड होता है तो उसकी सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें ताकि समय रहते आपकी पूंजी को सुरक्षित रखा जा सके।