फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शराब ठेके के सेल्समैन को गोली मारने की तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महम (रोहतक)। थाना क्षेत्र के भैणी सुरजन गांव में शराब के ठेके पर 15 अक्तूबर को जींद के गांव पांडु पिंडारा निवासी सेल्समैन मनोज को गोली मारने के तीन आरोपियों को पुलिस ने हिसार बाईपास से गिरफ्तार किया है। डीएसपी ऋषभ सोढ़ी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन युवकों में सैमाण निवासी गोबिंद व साहिल निवासी सैमाण व मनीष निवासी भैणी सुरजन शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि मनीष गांव के ठेके पर साझीदार था। पैसे के लेनदेन को लेकर उसकी अपने साझीदार सुखपुरा चौक निवासी अंशुल से विवाद हो गया था। इस कारण उसने अपना हिस्सा निकाल लिया। मनीष ने इसी रंजिश के तहत सैमाण के एक गैंगस्टर से संपर्क किया। गैंगस्टर ने अपने दो गुर्गों को मनीष की मदद के लिए भेजा था।
वारदात के दिन तीनों आरोपियों के पास अवैध देसी पिस्टल थे। आरोपियों ने 9 राउंड फायर किए थे। तीन रौंद लेकर आरोपी दो दिन तक इधर उधर घूमते रहे। शनिवार को पुलिस ने मनीष को महम के हिसार बाईपास से काबू किया और पूछताछ के बाद दूसरे आरोपियों को काबू करने में सफलता मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त तीन देसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं। शनिवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि आरोपियों ने पिस्टल कहां से खरीदे, इसकी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा अन्य जानकारी भी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


फोटो 03 महम के गांव भैणी सुरजन के शराब ठेके पर गोली चलाने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

फोटो 04 बरामद पिस्टल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें