फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीनकर दस लाख रुपये मांगने तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। 28-29 दिसंबर की रात को रणखंडा गांव के पास कुछ युवकों ने एक ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल व नकदी छीनने के बाद उससे दस लाख रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन

सदर झज्जर थाना प्रबंधक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गांव रणखंडा निवासी बलवान सिंह ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह 28 दिसंबर की रात अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने अपनी गाड़ी अड़ाकर उसे रुकवाया। उसके साथ मारपीट करते हुए उसे अपने गाड़ी में बैठा लिया। उससे उसका मोबाइल और उसके पास रुपये छीन लिए। उसी वक्त आरोपियों ने उससे दस लाख रुपये और देने की मांग की। रुपये न देने पर भविष्य में उसे मारने की धमकी दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
थाना में तैनात उप निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पकड़े गए तीनों आरोपियों की पूछताछ में पहचान शमशेर और मोहित निवासी गांव रणखंडा और नीरज निवासी गांव बामडोली के तौर पर की गई। पुलिस ने तीनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ शुरू की हुई है। दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें