फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरधरपुर और बाबेपुर गांव में सरपंच का नामांकन भरने वाले को जान से मारने की धमकी, फेंके पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के अंतिम छोर पर स्थित बाबेपुर और गिरधरपुर गांव में अज्ञात लोगों ने सरपंच पद के लिए नामांकन करने वाले लोगों के लिए जान से मारने की धमकी भरे पर्चे फेंके हैं। दोनों गांव के सरपंच की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। माछरौली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बुधवार को गांवों में जाकर मामले की जांच करेगी। रात के समय फेंके गए पर्चों से गांवों में दहशत फैलाई जा रही है।
विज्ञापन

पर्चो में लिखा गया है कि गिरधरपुर और बाबेपुर के ग्रामवासियों से आग्रह किया जाता है कि जिस किसी के मन में सरपंच बनने का ख्याल है वो अपने मन त ख्याल काढ़ दियो। अगर कोई सरपंची के लिए फार्म भरेगा उसे पांच दिन में मार दिया जाएगा। वो अपने आगे पिछे की सोच के फार्म भरयो। इस प्रकार के पर्चे दोनों गांवों में फेंके गए हैं।
विज्ञापन

दोनों गांवों के सरपचों के बयान पर मामला दर्ज कर दिया गया है। सुबह मामले की जांच की जाएगी। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
- रामकरण, एसएचओ, माछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें