फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉकरी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही शराब की बोतलें, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी बरामद हुई शराब के साथ। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सोनीपत से बिहार में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर के साथ पुलिस ने एक कंटेनर गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया है। यह शराब और बीयर क्रॉकरी के सामान के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी। पूछताछ में आरोपी ने शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। गिरोह में पकड़े गए आरोपी के अतिरिक्त तीन नामजद व अन्य आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन

सदर थाना बहादुरगढ़ के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार की टीम को गश्त के दौरान मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गांव सोलधा के एरिया में गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि एक आयशर कैंटर में क्रॉकरी के सामान के नीचे छिपाकर शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के अनुसार इंद्रजीत, रविंद्र व बल्लू प्रधान ने गाड़ी में शराब भरवा कर चालक सुरेश कुमार निवासी गांव कुलासी को सोनीपत से भेजा था। बहादुरगढ़ से बादली की तरफ से होते हुए यह शराब बिहार जानी थी। इस पर पुलिस टीम ने गांव सोलधा से बादली रोड पर दिल्ली टेक्निकल कैंपस के पास नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने नियमानुसार ईटीओ व अन्य को भी मौके पर बुला लिया। कुछ समय बाद बहादुरगढ़ की तरफ से एक आयशर कैंटर आया। पुलिस ने कैंटर को रुकवा चालक से नाम पूछा तो उसके कुलासी निवासी सुरेश होना बताया। ईटीओ की मौजूदगी में पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की तो उसमे क्रॉकरी के सामान के नीचे कंटेनर के फर्श पर लोहे की धातु से उभरी हुई जगह दिखाई दी। उभरी हुई जगह में रखे सामान को दिखाने के लिए कहा गया तो चालक ने कंटेनर बॉडी के नीचे से एक पत्रा खिड़की खोल कर दिखलाया। उसमें शराब की पेटियां भरी हुई थी।
विज्ञापन

गाड़ी में इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब की 94 पेटी बोतल, 46 पेटी अध्धे व 44 पेटी पव्वे, नाइट ब्लू मार्का की 70 पेटी बोतल, ऑल सीजन मार्का अंग्रेजी शराब की 70 पेटी अध्धे और मेक्डॉवेल अंग्रेजी शराब की 45 पेटी अध्धे बरामद हुए। वहीं 50 पेटी बडवाइजर बियर के 1200 कैन मिले। इस प्रकार गाड़ी से अलग-अलग मार्का की 369 पेटी अंग्रेजी शराब व 50 पेटी बीयर सहित कुल 419 पेटी बरामद की हई। जिसकी कीमत बाजार में लाखो रुपये है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से शराब तस्कर गिरोह में उपरोक्त आरोपियों के पकड़ने व अन्य पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें