फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोकसभा सीटें जीतने के दावे करने वाले हाशिये पर नजर आएंगे : अभय चौटाला

Thu, 18 Jan 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने कहा कि आने वाले दिनों में हर वर्ग का सम्मेलन किया जाएगा। जल्द ही युवा सम्मेलन होगा। उसके बाद 11 फरवरी को एससी समाज का सम्मेलन होगा। उस दिन महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जाएगी। उसके बाद किसान सम्मेलन होगा। वह बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने भूरावास गांव में आयोजित सभा को भी संबोधित किया।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल व ओमप्रकाश चौटाला की तरह सम्मेलन करके लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी परिवर्तन यात्रा ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। लोकसभा चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे सामने आएंगे। दस सीट जीतने की बात करने वाले हाशिये पर नजर आएंगे और उनको अपनी औकात का पता चल जाएगा।
इंडिया गठबंधन पर उन्होंने कहा कि उनकी इस बारे में किसी से बात नहीं हुई है और न ही उनके पास कोई आया है। गैर कांग्रेस व गैर भाजपा का कोई तीसरा मोर्चा बनता है तो हम उसमें बिना किसी शर्त के शामिल होंगे। जिसमें भाजपा व कांग्रेस होगी और अपना वर्चस्त दिखाएगी तो हम उसमें शामिल नहीं होंगे। हुड्डा पर ईडी के शिकंजे के सवाल पर उन्होंने कहा कि हुड्डा की लूट तो सबके सामने है। प्रदेश के हजारों एकड़ जमीन किसानों से लेकर बिल्डरों को सौंप दी। रोज हजारों लोग पार्टी से लोग जुड़ रहे हैं। पुराने लोग जो गलतफहमी में चले गए थे, वह भी दोबारा जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें