भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा का स्वागत करते कार्यकर्ता। फोटो-स्वयं
झज्जर। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा का झज्जर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। रोहतक लोकसभा के चुनाव आयोग प्रभारी नीरज भगत ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी की तरह होते हैं। यह साल चुनावी साल है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हो रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग, पार्षद कमल सैनी, पार्षद नरेश प्रजापत, पार्षद यशपाल यादव, बिट्टू गलोतरा, अमित सिंगला, पूर्व पार्षद हितेंद्र गुर्जर, गौरव सैनी, नवल उपस्थित रहे।