फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार के गणपति बप्पा होंगे पर्यावरण प्रेमी

Sun, 24 Aug 2014 11:40 PM IST
jhjhar, Bhadurgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
 बालक हितैषी मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त को श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खास बात है कि इस बार के गणपति बप्पा पूरी तरह से पर्यावरण प्रेमी होंगे। कोल्हापुर से मंगवाई गई गणपति की मूर्ति न केवल कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र बिंदु होगी, बल्कि महोत्सव खत्म होने के बाद जल में विसर्जित करने पर मूर्ति तुरंत घुल जाएगी, जिससे जल प्रदूषण नहीं होगा।
विज्ञापन



मंडल प्रधान सचिन सैनी बताते हैं कि यह गणपति बप्पा का नौंवा उत्सव होगा। इस बार पंडाल को सुनहरी मंदिर का रूप देकर फूलों से सजाया जाएगा। गणेश उत्सव की थीम कुपोषण एवं सफाई होगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन कुपोषण एवं सफाई पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर समाज में कुपोषण एवं सफाई के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास किया जाएगा। कई स्थानों पर होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि आरंभ में गणेश उत्सव केवल पुरानी सब्जी मंडी मेन बाजार में ही मनाना शुरू किया था, लेकिन साल दर साल यह उत्सव लगभग अनेक स्थानों पर आयोजित होने लगा है। वर्तमान में मुख्य रूप से बाल हितैषी मंडल, श्री गणेश सेवा समिति, तीन शक्ति मंदिर, बसंत बिहार, गणेश सेवा सदन, गांव सांखौल में जोहड़ वाला मंदिर सहित कई अन्य मंडल गणेश महोत्सव का आयोजन करते हैं।
विज्ञापन

 उन्होंने बताया कि गणपति चौक पुरानी सब्जी मंडी स्थित बडे़ पंडाल में मन्नत वाले बाबा के नाम से विख्यात श्री गणेश से भक्त कुपोषण का विनाश करने की मन्नत मांगेंगे। सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें