फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेट्रो स्टेशन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह व पं. श्रीराम शर्मा की जीवनी पट्ट लगाने की मांग

Tue, 31 Oct 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के एमडी विकास कुमार से विधायक राजेंद्र सिंह जून ने मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से बहादुरगढ़ क्षेत्र में मौजूदा सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग की। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने डीएमआरसी के एमडी को मांग करते हुए कहा कि बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन पर और पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन पर इन महापुरुषों के जीवनी पट्ट लगाए जाए ताकि इन मेट्रो स्टेशन पर आवागमन करने वाले यात्रियों को इनके जीवन दर्शन से प्रेरणा मिल सके।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि सिटी बस स्टेंड मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो की तरफ से पार्किंग स्थल की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके आसपास पार्किंग की व्यवस्था यात्रियों को उपलब्ध कराई जाए। पार्किंग की व्यवस्था होने पर मेट्रो स्टेशन के आसपास रहने वाली गंदगी से भी यात्रियों को छुटकारा मिलेगा और मेट्रो स्टेशन के आसपास का एरिया भी बिल्कुल स्वच्छ रहेगा। इसके अलावा पीक ऑवर में मेट्रो रेल के फेरे का समय 2 से 4 मिनट में किया जाए ताकि रेल के ज्यादा फेरे लगने से मेट्रो को राजस्व प्राप्त हो सके तथा यात्रियों को मेट्रों से यात्रा करने में ज्यादा समय का इंतजार न करना पड़े। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार ने विधायक राजेंद्र सिंह जून को आश्वासन देते हुए कहा कि उनके द्वारा सौंपे गए इस मांग पत्र में लिखी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और इन मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर विधायक राजेंद्र सिंह जून के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रधान, श्रीनिवास गुप्ता, प्रदीप यादव साथ रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें