-फोटो 64 : चोरों द्वारा उखाड़ी गई एटीएम मशीन। संवाद
- फोटो : mathura
बहादुरगढ़। शहर के मांडोठी बाजार में चोरों ने एक एटीएम को निशाना बनाया। बूथ में घुसकर चोरों ने मशीन तो उखाड़ दी लेकिन कैश नहीं चोरी कर पाए। वारदात मांडोठी बाजार में गांधी चौक के पास हुई है। दरअसल, यहां हिताची कंपनी का एक एटीएम बूथ है। इस एटीएम बूथ में सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था नहीं है। आमतौर पर रात के वक्त यह बंद रहता है लेकिन रविवार की रात को इसका शटर खुला था। इसी का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कैश निकालने के लिए चोरों ने मशीन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी, लेकिन कैश बाॅक्स नहीं खुला तो कैश नहीं निकाल सके। सुबह जब लोगों को वारदात का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मशीन में कितना कैश था, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन गनीमत रही कि चोर कैश निकालकर नहीं ले जा सके। बता दें कि बहादुरगढ़ में आए दिन आपराधिक वारदात हो रही हैं। कभी लूटपाट हो रही है तो कभी चोरी हो रही है।
-फोटो 64 : चोरों द्वारा उखाड़ी गई एटीएम मशीन। संवाद
-